नीमच। पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी इन दिनों अलग अंदाज में दिख रहे हैं। वह रोजाना शहर में आम लोगों की तरह पैदल भ्रमण कर आम लोगों से मिल रहे हैं और अपराधों के संबंध में जानकारी ले रहे हैं।
गुरुवार की सुबह भी 9 बजे के करीब पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी शहर में पैदल भ्रमण पर निकले इस दौरान उन्होंने आमजन से चर्चा की है और शहर में हो रहे अपराधों के संबंध में जानकारी ली इसके साथ ही पुलिस कर्मियों की ड्यूटी का भी फीडबैक लिया है।
वह आमजन को साइबर अपराधों से किस तरह बचा जा सकता है उसके संबंध में जानकारी दी है पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी ने आम जनों से अपील किया कि अगर उनके क्षेत्र में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो उसकी फोटो मोबाइल से खींचकर उसकी जानकारी पुलिस को दे जिससे कि अपराधों में कमी लाई जा सके।