मनासा। मनासा-मंदसौर मार्ग पर लोडकिया के पास आंतरी माता फंटे पर एक ही स्थान पर हुई दो सडक दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे मनासा शासकीय चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद नीमच रैफर किया गया। अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक मनासा-मंदसौर मुख्य मार्ग पर रात 9 बजे के करीब आंतरी माता फंटे पर मनासा से अपने घर लौट रहे बाइक सवार युवक की वैगेनार कार से आमने सामने भिड़ंत हो गई। भिड़ंत में गांव आंकली निवासी दीपक पिता गोपाल मेघवाल गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मनासा थाने की 108 मौके पर पहुंची एवं घायल को मनासा शासकीय अस्पताल लेकर आ रहे थी। इसी दौरान मनासा माति शौ-रुम में काम करने वाले नरेन्द्र पिता रोडमल अमरेजा निवासी आंकली मनासा से घर लौट रहा था। सडक पर हुए एक्सीडेंट को देखने के लिए अन्य लोगों की तरह नरेन्द्र भी रूका। इसी दौरान मंदसौर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने नरेन्द्र को जोरदार टक्कर मार दी। जिसे मौके पर खडी पुलिस मनासा शासकीय अस्पताल लेकर पहुंची। जहां नरेन्द्र को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जिसका सुबह पीएम कर शव परिजनों को सौंपा जाएगा। वहीं दीपक को नीमच रैफर किया गया। जिसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की घटना में एक्सीडेंट देखने रुके युवक कि मौत हो गई, जबकि पूर्व में हुए एक्सीडेंट में घायल युवक का इलाज जारी है। जबकि दोनों एक्सीडेंट एक ही स्थान पर हुए हैं और दोनों युवक एक ही गांव के होते हुए भाई- भाई है।
मनासा मंदसौर मार्ग पर हुआ सड़क हादसा, एक युवक की दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल
September 23, 2023
0