नीमच। केंट थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मेसी शोरुम चौराहे के समीप शुक्रवार शनिवार की रात्रि में 12 बजे के क़रीब सड़क हादसा हुआ है। जिसमें ग्वालटोली निवासी बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसे उदयपुर रेफर किया गया है।
नीमच जिला चिकित्सालय से मिली जानकारी के अनुसार बंटी पिता श्रवण जाति ग्वाला निवासी ग्वालटोली फवारा चौक स्थित चाय की दुकान से घर लौट रहे थे इसी दौरान मेसी शोरुम चौराहे के समीप एमपी 44 सीबी 1046 के कार चालक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी इसके चलते बाइक सवार गंभीर घायल हो गया।
जिन्हें नीमच जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के पश्चात उदयपुर रेफर कर दिया है। खबर अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें ताकि अन्य लोग भी ग्रुप में जुड़ सकें।