नीमच। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार तोलानी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसौदिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक फुलसिंह परस्ते के निर्देशन में चलाये जा रहे फरार वारंटी धरपकड़ अभियान के तहत थाना प्रभारी थाना जीरन गिरीश जेजुरकर टीम ने 8 वर्षो से फरार स्थाई वारंटी विनोद पिता राधेश्याम किर निवासी उगरान को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।
घटना का संक्षिप्त विवरण थाना जीरन के अपराध क्रमांक 126/2016 धारा 34 आबकारी अधिनियम माननीय न्यायिक मजि० प्रथम श्रेणी नीमच के न्यायालय का प्रकरण क्रमांक 846/16 मे लम्बे समय से आरोपी विनोद पिता राधेश्याम किर उम्र 32 साल निवासी ग्राम उगरान थाना जीरन जिला नीमच मoप्रo फरार था जिसका माननीय न्यायालय द्वारा स्थाई वारंट जारी किया गया था. पुलिस थाना जीरन द्वारा उक्त वारंटी की लगातार तलाश कर गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की गई है।
सरहानीय भूमिका उपरोक्त सराहनीय कार्य मे निरीक्षक गिरीश जेजुरकर थाना प्रभारी जीरन प्रoआत 82 अनिल भावसार प्र0आर0 145 लक्ष्मीनारायण शर्मा, आर0 508 सुरेश माली सैनिक 151 मुकेश, सैनिक 83. गोपाल चंदाना थाना जीरन की उल्लेखनीय भूमिका रही है।