नीमच। कैंट थाना अंतर्गत कनावटी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां मंगलवार बुधवार की दरमियानी रात ने चोरों ने कनावटी के कर्मचारी कॉलोनी में धावा बोल दिया। इस दौरान चोरों ने 4 मकानों को अपना निशाना बनाया।
चोरों ने दो मकान में तो दरवाजे तोड़कर मकान में रह रहे लोगों से मारपीट की और लूटपाट की। बताया जा रहा है कि 5 चोरों ने देर रात में घर के दरवाजे तोड़े और परिवार के सदस्यों को डराया धमकाया व मारपीट की नगदी जेवर ले उड़े।
वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में पीड़ितों ने नीमच के थाने में भी शिकायत दर्ज करवाई है।
इस वारदात में चोरों ने सुरेश जाटव के घर का चैनल गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और लकड़ी के दरवाजे को तोड़ दिया। इतना ही नहीं परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की व महिला की सोने की अंगूठी व मंगलसूत्र लेकर फरार हो गए।
वहीं एक अन्य परिवार रमेश बैरागी के मकान की ताला तोड़कर पुरुषों से मारपीट की व महिला का मंगलसूत्र, चांदी की चेन और 60 हजार नकदी लेकर फरार हो गए। इसी तरह चोरों ने रमेश चंद्र पिता भेरुलाल धनगर ओर के सूने मकान को भी चोरों ने निकाय निशाना बनाया है। वहां बाहर का गेट का ताला तोड़कर कमलेश मेघवाल के मकान को भी चोरों ने निशाना बनाया। हालांकि इन दोनों मकानों में कोई निवास नहीं कर रहा था।