जावद । धार्मिक नगरी जावद में एक से बढकर एक कार्यक्रम होने का क्रम निरंतर जारी है। माहेश्वरी समाज के युवा एवं हिंदूवादी नेता नारायण सोमानी ने कहा समाजजनो को गर्व है पुरूषोत्तम मास में समाज की 4 महिलाओ ने पूरे माह तप, तपस्या करके कठिन चन्दायण का व्रत किया जो सभी के लिए गर्व की बात है। नवगठित माहेश्वरी समाज सखी संगठन ने गीता बाई सोमानी का स्टेशन रोड स्थित आदर्श स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में स्वागत सम्मान किया। सोमवार को नवगठित माहेश्वरी समाज सखी संगठन के तत्वावधान में बस स्टैंड के पास सेगवा रोड स्थित रावला कुंआ हनुमान मंदिर परिसर पर सादे समारोह में समाज की वरिष्ठ सदस्या कौशल्या भूतडा, स्नेहलता डाढ, सुधा राठी का माला पहनाकर, केसरिया दुपट्टा ओढाकर, स्मृति चिन्ह देकर स्वागत सम्मान करके उज्जवल भविष्य की कामनाए की। बालाजी महाराज की महाआरती करके प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर नवगठित माहेश्वरी समाज सखी संगठन के सारिका सोमानी, सुधा पलोड, राधिका चांडक, मेघा पलोड, रेखा काबरा, सुमन काबरा, मनीषा झंवर, लक्ष्मी पोरवाल, रिंकू पोरवाल, पिंकी काबरा, पायल काबरा, सलोनी काबरा, सलोनी राठी, पूजा भूतडा, वर्षा राठी, डिम्पल राठी, मंजू मूंदडा, कल्पना डाढ, अनिता कालिया, अनिता सारडा, शीखा झंवर, हर्षिता मूंदडा सहित सखी संगठन के सदस्यगण मौजूद थे। संचालन सुमन काबरा ने किया। आभार सारिका सोमानी ने माना। स्वल्पाहार के बाद कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
नवगठित माहेश्वरी समाज सखी संगठन ने कठिन तप, एक मासी चन्द्रायण व्रत करने पर महिलाओ का किया सम्मान
August 21, 2023
0