नीमच/ स्वच्छता विकास अभियान संस्था नीमच द्वारा साप्ताहिक अभियान के तहत शनिवार दिनांक 1 जुलाई को प्रातः 8 से 10 बजे तक वीर क्रांतिकारी युवा शहीद सरदार भगतसिंह, सुखदेव, राजगुरु की वाटिका पारसी बावड़ी परिसर में श्रमदान कर गंदा कचरा एकत्रित किया गया इसके पश्चात संस्था सदस्यों ने वीर क्रांतिकारी युवा शहीदों को माल्यार्पण कर डॉक्टर्स दिवस पर संस्था संयोजक डॉ हरनारायण गुप्ता, संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था के महासचिव डॉ राकेश वर्मा का संस्था संरक्षक राजेन्द्र जारोली, संस्था महासचिव एवं संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था के अध्यक्ष किशोर बागड़ी, रमेश मोरे, हरीवल्लब मुच्छाल द्वारा पुष्प माला पहनाकर सम्मान किया गया इस अवसर पर संस्था सचिव किशोर बागड़ी ने बताया कि जिस तरह स्वच्छ वातावरण, शुद्ध वायु आक्सिजन हमें स्वस्थ बनाए रखते हैं उसी तरह डाक्टर भी हमारे जीवन के लिए अहम भूमिका निभाते हैं, कोरोनाकाल में कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु देश के सभी डाक्टरो ने अपने जीवन की परवाह न करते हुए जिंदगी और मौत के बीच कड़ा संघर्ष कर मानवता की अहम भूमिका निभाकर लोगों की जान बचाने में रात ओर दिन भगवान के रूप में सेवा की है जिसे भुलाया नहीं जा सकता है, डाक्टर ईश्वर का रुप है जो मरीजों का उपचार कर एक नई जिंदगी देते हैं, डॉक्टर हमारे जीवन के लिए संघर्ष कर ख़तरनाक बिमारियों से हमारे जीवन को सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं, डाक्टर समर्पण की भावना से पीड़ित रोगियों की सेवा करते हैं, आज़ डॉक्टर्स दिवस पर हम उनका सम्मान कर गर्व महसूस करते हैं, इस अवसर पर संस्था संयोजक डॉ हरनारायण गुप्ता ने बताया की डॉक्टर के समर्पण और ईमानदारी के प्रति सम्मान जाहिर करने के लिए हमारे देश में प्रतिवर्ष 1 जुलाई को डाक्टर - डे मनाया जाता है इसे राष्ट्रीय डाक्टर डे भी कहा जाता है, भारत रत्न पुरस्कार प्राप्त डॉ विधान चन्द्र राय का जन्म एवं निधन 1 जुलाई को होने के कारण भारत सरकार द्वारा भारत सरकार द्वारा डॉ राय के चिकित्सा क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए इनकी जयंती एवं पुण्यतिथि एक ही दिन होने के कारण 1 जुलाई 1991 से राष्ट्रीय डॉक्टर्स दिवस मनाने की शुरुआत हुई है, दोनों संस्था के सदस्यों ने डॉक्टर दिवस पर जो सम्मान किया है उसके लिए बहुत बहुत आभार व्यक्त करता हूं, आयोजित स्वच्छता अभियान एवं डाक्टर दिवस पर संस्था के राजेन्द्र जारोली, हरीवल्लब मुच्छाल, डॉ हरनारायण गुप्ता, किशोर बागड़ी, डॉ राकेश वर्मा, रमेश मोरे, राजकुमार सिन्हा, दिलीप रावल, कमल बंटी सोनी, हरी धाकड़, आदि ने सहभागिता निभाई उक्त जानकारी संस्था के राजकुमार सिन्हा ने दी है, डॉ राकेश वर्मा प्रवक्ता स्वच्छता विकास अभियान संस्था नीमच
स्वच्छता एवं पर्यावरण मित्रों ने शहीद पार्क चलाया स्वच्छता अभियान, डॉक्टर्स दिवस पर डॉ हरनारायण गुप्ता एवं डॉ राकेश वर्मा का किया सम्मान।
July 01, 2023
0