छोटीसादड़ी।नगरपालिका द्वारा नगर के कई मार्गो में डामरीकरण सड़क के बजाय इंटरलॉकिंग टाइल्स लगा कर मार्ग तैयार किये गए मगर कुछ ही वर्षों में कई टाईल्स अपनी जगह छोड़ दी तो कई टाईल्स टूट कर बारिश का पानी भरने लगा ।जिसके चलते यदि कोई वाहन निकलता तो ढीली हुई टाईल्स से गंदे पानी के छीटे लोगो के ऊपर ,दुकानों पर खरीददारी करने आये लोगो पर उड़ते ओर उनके वस्त्र गीले हो जाते वही इन टाईल्स पर बारिश में काई जमने से कई वाहन धारी और लोग फिसलकर गिरते जिसकी शिकायत लोगो ने कई बार जनप्रतिनिधियों और पालिका के जिम्मेदारों को अवगत कराया था बाद में पालिका ने ठेकेदारों से इंटरलॉकिंग ठीक भी करवाई लेकिन इस कार्य मे राशि व्यर्थ ही गई और कुछ समय बाद भी हालत वैसे ही बन गए।लोगो की परेशानियों को देखते हुए नगरपालिका चेयरमैन फातेमा मुस्तफा बोहरा व नगरपालिका बोर्ड ने इंटरलॉकिंग की जगह अब सीसी सड़क निर्माण का निर्णय लिया।वही शहर के खिड़की दरवाजा, गोमाना दरवाजा ,पनघट गली में तो इंटरलॉकिंग टाईल्स के जगह सीसी सड़क के निर्माण का कार्य भी किया अब बाजारों की गलियों की सुध लेते हुए बाजार की प्रमुख महादेव गली में सोमवार से इंटरलॉकिंग टाईल्स निकालने का कार्य भी आरम्भ कर दिया है।जिससे अब यहाँ के दुकानदारों को राहत मिलने के आसार नजर आने लगे है।वही नगर की कई डामरीकृत व इंटरलॉकिंग सड़को में भी गड्ढे पड़े हुए है जिन्हें दुरस्त या सीसी सड़क निर्माण की मांग की है।
NEWS ठीक कराई, नही सुधरी ढीली टाइल्स उड़ रहे थे गंदे पानी के छीटे, इंटरलॉकिंग टाइल्स से अब मिलेगी मुक्ति बनने लगी सीसी सड़क, पढ़े खबर
June 12, 2023
0