नीमच। अवैध मादक पदार्थ अफीम व डोडाचुरे की तस्करी के लिए बदनाम जीरन क्षेत्र में एक बार फिर राजस्थान पुलिस ने दबिश दी है। इस बार पुलिस ने कमल राणा को पनाह देने वाले 3 लोगों को उठा रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि इन में एक टोपी वाला पाटीदार, एक बूढ़ा बाबा शामिल है। राजस्थान पुलिस की दबिश से जीरन क्षेत्र के तस्करों की सहायता करने वाले लोगों की सांसें ऊपर नीचे हो गई हैं। बताया जा रहा है कि हस्तीमल, टोपी वाले पाटीदार तथा आंकली के भरत सिंह को उठाया है। सूत्रों ने यह भी बताया कि उक्त तीनों व्यक्ति जीरन क्षेत्र में राणा को पनाह देने में मदद करते थे। हालांकि राजस्थान पुलिस ने किसी के भी नाम का फिलहाल खुलासा नहीं किया है।
इनकी तलाश जारी-
सूत्र बताते हैं कि टोपी, बूढ़े बाबा व भारत सिंह के बाद अब पुलिस छाछखेड़ी के कुमावत व उससे जुड़े कुछ पुलिसकर्मियों की तलाश कर रही है।