डेक्स रिपोर्ट/ शहर से लेकर गांव तक भीषण गर्मी का कहर जारी है। मौसम वैज्ञानिकों के अलर्ट के बाद राज्य शासन द्वारा सभी कलेक्टरों को आदेश दिए गए हैं। इसी कड़ी में रीवा कलेक्टर ने इस समस्या को देखते हुए स्कूलों के समय में परिवर्तन करने का निर्णय लिया है। जिससे छात्र-छात्राओं को गर्मी से बचाया जा सकेगा। आइए विस्तार से जानें नया समय सारणी यहां…
कलेक्टर प्रतिभा पाल ने इस फैसले को लेकर बताया कि, तापमान में लगातार बढ़ोतरी जारी है। इसलिए छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इस निर्णय का अनुपालन करना बहुत जरूरी है। जिलेभर के सरकारी, हायर सेकेण्डरी, केन्द्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, सीबीएसई, आईसीएसई, प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूलों का समय बदल दिया गया है। अब नए आदेशानुसार, स्कूल सुबह 8 बजे से 12.30 बजे तक निर्धारित किया है। वहीं, परीक्षाओं का संचालन पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार ही होगा।
बता दें कि जिले में भीषण गर्मी का कहर जारी है। जिसके कारण लोगों को धूप से बचने के लिए अपने घरों में ही बंद रहना पड़ रहा है। इससे ज़्यादा चिंता की बात यह है कि ऐसी गर्मी से छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर खतरा हो सकता है। इसलिए स्कूलों के समय परिवर्तित किए जाने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा, धूप से बचने के लिए लोगों को तौलिया व गमझे का उपयोग करना पड़ रहा है।