छोटीसादड़ी।राजस्थान राजस्व सेवा परिषद के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर उप शाखा छोटीसादड़ी के राजस्व कर्मियों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगो को लेकर तहसीलदार मनमोहन गुप्ता के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी विनोद मल्होत्रा को ज्ञापन दिया । ज्ञापन में बताया कि 4 अक्टूबर 2021 को मुख्यमंत्री की उपस्थिति में राजस्व सेवा परिषद व सरकार के मध्य हुए लिखित समझौते को लागू करने की मांग , नायब तहसीलदार का पद शत प्रतिशत पदोन्नति से भरने, सीधी भर्ती के पदों को सीधे तहसीलदार पर संस्थित करने, तहसीलदार सेवा के पद 50प्रतिशत पदोन्नति व 50प्रतिशत सीधी भर्ती से भरने ,पटवारी भूअभिलेख निरीक्षक नायब तहसीलदार व तहसीलदार के पदों का कैडर पुनर्गठन कर आवश्यकतानुसार नवीन पद सृजित करने ,आर ए एस का केडर रिव्यू करने तथा तहसीलदार से आर ए एस के जूनियर स्केल में रिक्त पदों को डीपीसी से भरे जाने, पटवारी व भूअभिलेख निरीक्षक के लिए स्थाई स्पष्ट स्थानांतरण नीति बनाए जाने, पटवारी भू अभिलेख निरीक्षक नायब तहसीलदार व तहसीलदार के वेतनमान का पुनर्निर्धारण करने आदि पूर्व में हुए लिखित समझौते को लागू करने की मांग की गई । समझौता लागू नहीं करने पर 20 व 21 अप्रैल को सामूहिक अवकाश पर रहकर कार्य बहिष्कार करने व उसके पश्चात भी मांगे नहीं माने जाने पर 24 अप्रैल से प्रस्तावित महंगाई राहत एवं प्रशासन गांवों के संग अभियान का बहिष्कार करने की चेतावनी दी गई।ज्ञापन देने में नायब तहसीलदार मोहनलाल बारिया ,भूअभिलेख निरीक्षक दीपक राज भाटी, दीपक राव मराठा, अंबा लाल मेघवाल, कमलेश मेनारिया, अबरार हुसैन ,सुनीता मीणा , किशन लाल धाकड़, प्रशांत शर्मा ,उर्मिला शर्मा , पटवारी- कैलाश मेघवाल, धर्मेंद्र जाटव, रंजना जाटव, रितिक शर्मा, प्रशांत मेनारिया,अंकित मोची,अरुण शर्मा,आशीष शर्मा,,सरिता कुमावत,सचिन बोहरा, बलवंत सिंह,विकास धाकड़, दीपक मेनारिया, ऋतु बाला शर्मा, भगत मीणा, राजेश कुमावत, दिलीप मीणा, सत्यनारायण धाकड़, दक्षिता साहू ,गोवर्धन पाटीदार आदि मौजूद थे।
NEWS: समझौता लागू नहीं तो 20 व 21 को सामूहिक अवकाश पर रहकर कार्य बहिष्कार करने की दी चेतावनी, पढ़े खबर
April 18, 2023
0