डेक्स। प्रदेश में बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण के बीच दोहरी चुनौती है। एक तो यह कि लोग बीमारी को लेकर लापरवाह बने हुए हैं। किसी तरह की सावधानी नहीं बरत रहे हैं। दूसरी यह कि 12 वर्ष के ऊपर की छह करोड़ 39 लाख आबादी में पांच करोड़ 92 लाख यानी 94 प्रतिशत को ही दोनों डोज लगी हैं। सतर्कता डोज की स्थिति तो और खराब है 25 प्रतिशत ने ही सतर्कता डोज लगवाई 18 वर्ष से अधिक के लोगों में एक करोड़ 36 लाख यानी 25 प्रतिशत ने ही सतर्कता डोज लगवाई है। नौ फरवरी तक सरकारी अस्पतालों ने निश्शुल्क टीका लगाया जा रहा था तो भी लाेग टीका लगवाने के लिए आगे नहीं आ रहे थे। अब भारत सरकार ने निश्शुल्क टीका देना बंद कर दिया, इसलिए प्रदेश में कहीं भी सरकरी अस्पताल में टीका नहीं लग रहा है।
मध्य प्रदेश में बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, 47 लाख लोगों ने नहीं लगवाई दूसरी डोज
April 09, 2023
0