नीमच सर्व मुस्लिम समाज नीमच के तत्वाधान में मुस्लिम समाज जनों ने दोपहर 2:30 बजे जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर देश में हुई आतंकवादी घटना के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्य की मांग को लेकर कलेक्टर कार्यालय के प्रवेश द्वार से लेकर कलेक्टर परिसर तक एक रैली निकाली गई । और एक ज्ञापन राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व रक्षा मंत्री के नाम जिला कलेक्टर के प्रतिनिधि अतिरिक्त जिला कलेक्टर चंद्र सिंह धारवे को सोपा। हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन में उल्लेख करते हुए बताया कि 22 अप्रैल 2025 को कश्मीर में पहलगाम के पास हुए बर्बर आतंकवादी हमला मानवता के खिलाफ हिंसा का कायराना कृत्य किया गया जिस से संमुचा देश गमगीन है ।देश का हर नागरिक इस निशांश हत्या से स्तब्ध है और इस तरह की हिंसा के खिलाफ एकजुट है। नीमच जिले का सर्व मुस्लिम समाज इस कायराना हमले की घोर निन्दा करता है । हम हमले में दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि और प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते है। तथा हमले में घायल नागरिकों के शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ करते है। ये हमला किसी जाती धर्म विशेष पर नहीं हिंदुस्तान पर हे ओर इस हमले शहिद हुए सभी नागरिक पहले हिन्दुस्तानी है। सोशल मीडिया पर हमे देश की एकजुटता का काफी मिसाल देखने को मिली हे जिस में हिंदू हो या मूसलिम सभी ने मिल कर एक दूसरे की मदद की यही हमारा हिंदुस्तान है।आतंकवाद के खिलाफ पूरा देश एकजुट हो कर हम सरकार से अपील करते है की मानवता के इन अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। ज्ञापन सोपते समय समाजसेवी सलीम कुरैशी,, पूर्व पार्षद हारून रशीद, पूर्व एल्डरमैन नगर पालिका हिदायतुल्ला खान,भुरा कुरेशी, राशिद भाई रेती वाले, रिलीफ फाऊंडेशन के अध्यक्ष वसीम खान, शमशाद अली, दिव्यांग समिति के सदस्य रियाज अहमद जिया,हैदर अली कुरेशी, शाहिद खान, शाहरूख अब्बासी, आरिफ़ खान, मुमताज अली, अंसार कुरेशी,नियाजुद्दीन कुरेशी,
व अन्य समाज जन उपस्थित थे।
.श्रद्धांजलि दी गई इस अवसर पर उपस्थित सभी समाज जनों द्वारा कश्मीर के आतंकवादी हमले का शिकार हुए मृतकों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हुए 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
-इनका कहना है।
मुस्लिम समाज जनों द्वारा ज्ञापन दिया गया है संबंधित उच्च अधिकारियों तक पत्र प्रेषित कर अवगत कराया दिया जाएगा।
--चंद्र सिंह धारवे अपर कलेक्टर,
सभी देशवासियों के नाम प्रसारित संदेश में बताया कि पाकिस्तान के आतंकवादियों द्वारा कश्मीर में पर्यटकों के ऊपर किए गए जानलेवा हमले के खिलाफ मुस्लिम समाज जनों द्वारा शीघ्र ही पाकिस्तान का पुतला दहन किया जाएगा। मुस्लिम समाज हमेशा भाईचारे के साथ रहता आया है और आगे भी रहेगा। मृतक यात्रियों के परिजनों के साथ पूरा देश खड़ा है।जब तक पाकिस्तान के खिलाफ भारत सरकार द्वारा सख्त कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी तब तक मुस्लिम समाज कड़ा विरोध दर्ज कराएगा। देश के 40 करोड़ मुस्लिम में इस कायराना हमले के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है।
--सलीम कुरैशी, पूर्व सचिव रिसाला मस्जिद, खिलाड़ी एवं सामाजिक कार्यकर्ता,