नीमच। प्रदेश में शुद्व के लिए युद्ध अभियान में देखा गया था कि मिलावटखोरी के मामले में नीमच ने अव्वल दर्जा प्राप्त कर रखा है और इसी अभियान के अंतर्गत कई मिलावटखोर व्यापारियो पर पुलिसिया कार्रवाई के साथ रासुका जैसी सख्त कार्रवाईयां भी देखने को मिली थी, लेकिन समय के साथ—साथ अभियान के ठंडे बस्ते में जाते ही मिलावटखोरो ने एक बार फिर से अपने पैर पसार लिए है। जिले में फिर से जहरीला कारोबार जमकर पनप रहा है। बता दे कि अजवाईन के सबसे बड़े व्यापारी मनोज मंडोवरा द्वारा अवैध भट्टीया लगाकर सल्फर व अन्य कैमिकलो से निम्न स्तर की अजवाईन को चमकदार बनाने का कारोबार बदस्तूर जारी है। इसी प्रकार सुरेश विवेक और अभिषेक पांडेय भी अजवाईन उपज को अवैध भट्टीयो से जहरीला बनाकर देश के कौने — कौने में सप्लाय कर रहे है। ऐसे में नीमच के खाद्य एवं सुरक्षा विभाग के अधिकारियो को सुस्त रवैया मिलावटखोरो को बढ़ावा देने में कोई कसर नही छोड़ रहा है। वही कयास लगाए जा रहे है कि पूर्व की भांति नवागत कलेक्टर भी इन मिलावटखोरो पर जल्द कोई बड़ा एक्शन ले सकते है।
NEWS: जिले में फिर पनपने लगा जहरीला कारोबार, मनोज मंडोवरा, सुरेश विवेक, अभिषेक पांडेय सहित कई व्यापारी दे रहे मिलावटखोरी को अंजाम, खाद्य सुरक्षा अधिकारी बेखबर, क्या अब नवागत कलेक्टर कसेंगे इन मिलावटखोरो पर नकेल, पढ़े यह खबर
April 24, 2023
0